कुआलालंपुर, मलेशिया में हुए हीरो ताइक्वांडो ITF कप 2026 में भरता के बच्चों ने लहराया भारतीय ध्वज किया देश का नाम रोशन
भारत ने 6 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ सेकेंड प्लेस प्राप्त किया जिसमें
भारत के बच्चे शिरशो ने एक गोल्ड और एक ब्रोन्ज अरश यादव ने एक रजत और तेजबीर सिंह ने एक कांस्य पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया
नई दिल्ली ताइक्वांडो टीम इंडिया फेडरेशन ने जानकारी देते हुए कहा के हमें यह साझा करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि टीम इंडिया ने Hwa रेंग हीरो ताइक्वांडो ITF कप 2026, जो 16 से 22 अप्रैल 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुआ,जिसमें भारत के बच्चे ने शानदार प्रदर्शन किया। 7 देशों और 900 से अधिक खिलाड़ियों के बीच भारत ने 6 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल मिलाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस गर्व के क्षण को और विशेष बनाते हुए K. R. मंगलम वाल्ड स्कूल GK-1 के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया जो बच्चे अभी
शिरशो (कक्षा IX-B)
स्वर्ण पदक – इंडिविजुअल तुल्स
कांस्य पदक – इंडिविजुअल स्पैरिंग
अर्श यादव (कक्षा VII-D) रजत पदक – इंडिविजुअल स्पैरिंग
तेजबीर सिंह (कक्षा IX-B)
कांस्य पदक – इंडिविजुअल तुल्स
इन सभी विजेताओं को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर विद्यालय और देश का नाम गर्व से ऊँचा किए जाने पर सभी विजेता बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय इंद्रगांधी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

