सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा के फैसले ने सबको चौंकाया – नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता / सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को एक बार फिर अपने फैसले से पूरे देश की राजनीति को चौंका दिया है। महीनों से चल रही तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने जेपी नड्डा की जगह नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मंजूरी दी है. इसकी आधिकारिक घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के जरिए की गई। 45 वर्षीय नितिन नवीन फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं संगठन व सरकार—दोनों स्तरों पर उनका अनुभव काफी व्यापक माना जाता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन को मजबूत करने राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन नवीन का राजनीतिक सफर काफी मजबूत रहा है। वे बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं. जमीनी राजनीति में उनकी पकड़ संगठनात्मक कौशल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका देने का फैसला किया है।नितिन नवीन, वरिष्ठ बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन को बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में देखा जाता है। बीजेपी के भीतर इस नियुक्ति को आने वाले राजनीतिक संगठनात्मक चुनौतियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। खासकर 2025–26 के राजनीतिक घटनाक्रम आगामी चुनावी रणनीतियों में नितिन नवीन की भूमिका निर्णायक हो सकती है।पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नितिन नवीन अपने अनुभव, युवा ऊर्जा संगठनात्मक समझ के बल पर बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेंगे. बिहार से निकलकर राष्ट्रीय नेतृत्व में जगह बनाना, न सिर्फ उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि बीजेपी युवा अनुभवी नेताओं को आगे लाने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।


