बांदा से लापता मजदूर की कानपुर में संदिग्ध हालातों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

- परिजनों ने लगाया 2 साल से लापता मजदूर की हत्या का आरोप

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। बांदा जिले से 2 साल से लापता एक व्यक्ति यहां हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में संदिग्ध हालातो में मौत हो गई । निर्माणाधीन गेस्ट में गंभीर रूप से घायल पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमीरपुर के थाना कुरारा के गांव झलोखर निवासी शिवशंकर (55) दो साल पहले गांव से लापता हो गए थे। उसके बाद काफी तलाश के फलस्वरूप भी उनका कुछ भी नहीं पता चल सका था। इसके बाद उनकी गुमशुुदगी दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने बताया कि जब सूचना देकर वाट्सएप में शिवशंकर की फोटो भेजी गई तो परिवार वालों ने उसकी पहचान कर ली।
पुलिस के अनुसार शिवशंकर सागरपुरी में निमार्णाधीन गेस्ट हाउस में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान गेस्ट हाउस में सीढ़ी से गिरने की बात कही जा रही है। भांजे के अनुसार उन्होंने साथ काम करने वाले कर्मचारी से बात की तो वह हड़बड़ाने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने रविवार रात शिवशंकर के साथ मुर्गा खाने और दारू पीने की बात कबूली।
इसबीच भांजे ने नशेबाजी में सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर परिजन की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button