शर्मनाक: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पोखर में फेंका शव

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन टोल के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग 14 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ पहले दरिंदों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया। इस वीभत्स वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। घटना ऐसे समय घटित हुई है, जब पूरे इलाके में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर्व की धूम रही। एक ओर लोग माता दुर्गा की आराधना और कन्या पूजन में लीन थे, वहीं दूसरी तरफ एक मासूम कुमारी कन्या के साथ हुई इस बर्बरता ने समाज और इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता अपराधियों को खुली छूट दे रही है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी हो तथा उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए। इस घटना से पूरे प्रखंड में मातम का माहौल है। लोगों में आक्रोश और गुस्सा साफ झलक रहा है। वे कहते हैं कि जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक समाज में बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button