मां ,बेटे और मौसी की अगुवाई में कानपुर में चल रहा देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ ,12 गिरफ्तार

6 लड़के ,तीन लड़कियां और संचालक भी गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां पश्चिम जिले के अंतर्गत कल्याणपुर पुलिस को बीती रात देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार गिरोह गूबा गार्डन के एक घर में मां बेटे और मौसी मिलकर चला रहे थे। यहां मौके से संचालकों समेत 12 लोगों को पकड़ने के बाद पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटी कानपुर के पास गूबा गार्डन में लंबे समय से देह व्यापार गिरोह चल रहा था। आसपास के लोगों द्वारा जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस के अनुसार छापा मारने पर मौके से छह लड़के और तीन लड़कियां और संचालक भी हत्थे चढ़े हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। सुबह से लेकर रात तक लड़के और लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। वहीं कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि देह व्यापार गिरोह में सम्मिलित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही जुड़े अन्य लोगों की भी तलाशी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button