पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार 35 मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

- सिलीगुड़ी के विधायक कैबिनेट मंत्री तो माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधायक राज्यमंत्री

 

अजित प्रसाद/ कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज (1 जून) को सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नबान्न में 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शुरू होते ही पहले राउंड में अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद भाजपा विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा स्वपन दासगुप्ता और दुध कुमार मंडल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।पश्चिम बंगाल के लिए 1 जून का दिन काफी विशेष रहा। राज्य में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सरकार गठन के लगभग 22 दिनों के बाद आज प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक पहले ही शपथ ग्रहण कर चुके हैं। आज 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिससे मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 41 हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने कोलकाता के लोक भवन में, एक गरिमामय समारोह में सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में नेताओं में अर्जुन सिंह, डॉ. शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तापस रॉय, दीपक बर्मन, मनोज कुमार उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, डॉ. स्वपन दासगुप्ता, अनूप कुमार दास, डॉ. शरदवत मुखर्जी, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, दूध कुमार मंडल और अजय पोद्दार ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
वहीं मालती रावा रॉय, राजेश महतो और डॉ. इंद्रनील खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, जोएल मुर्मू, पूर्णिमा चक्रवर्ती, हरे कृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, नादियार चंद बाउरी, विशाल लामा, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपंकर जना और सुमना सरकार ने राज्य मंत्री की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
शपथ लेने वालों में कई नाम ऐसे भी थे, जो पहले TMC का हिस्सा थे और बाद में वो भाजपा में शामिल हुए। 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की थी। बाद में फलता विधानसभा सीट पर हुई रिपोलिंग में भी भाजपा के देबांशु पांडा ने एक लाख से अधिक मतों से विजय हासिल की, जिससे ये आंकड़ा 208 तक पहुंच चुका है। वहीं TMC सिर्फ 80 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। पदभार संभालने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में है और पश्चिम बंगाल एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर ताबड़तोड़ फैसले भी ले चुके हैं।इससे पहले 9 मई 2026 को सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, निशिथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू ने शपथ ली थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में अधिकतम 44 मंत्री (विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 294 का 15%) बनाए जा सकते हैं।
*मंत्रियों की पूरी लिस्ट*
*कैबिनेट मंत्री- 13*
दीपक बर्मन (फालाकाटा)
तपस रॉय (मानिकतला)
डॉ. शंकर घोष (सिलीगुड़ी)
मनोज कुमार उरांव (कुमारग्राम)
अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा)
गौरी शंकर घोष (मुर्शिदाबाद)
स्वपन दासगुप्ता (रासबिहारी)
जगन्नाथ चटर्जी (सिउड़ी)
कल्याण चक्रवर्ती
अजय पोद्दार
शाश्वत मुखर्जी (बिधाननगर)
दूधकुमार मंडल (मयूरेश्वर)
अनुप कुमार दास
राज्य मंत्री- 19
ज्वेल मुर्मू
हरे कृष्ण बेरा
आनंदमय बर्मन (माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी)
अशोक डिंडा (मयना)
नदियार चंद बाउरी
विशाल लामा (कालचीनी)
शांतनु प्रमाणिक
मौमिता बिस्वास मिश्रा
उमेश रॉय (हावड़ा उत्तर)
पूर्णिमा चक्रवर्ती (श्यामपुकुर)
कौशिक चौधरी
भास्कर भट्टाचार्य
दिवाकर घरामी
अमिया किस्कू
कलिता माझी (औसग्राम)
गर्गी दास घोष (कांडी)
बिराज बिस्वास (करंदीघी)
दीपांकर जना
सुमना सरकार (बालागढ़)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 3
डॉ. इंद्रनील खान (बेहाला पश्चिम)
मालती रावा रॉय (तूफानगंज)
राजेश महतो
इस विस्तार के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार में कुल 41 मंत्री हो गए हैं, जिनमें 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button