नावकोठी में 90 रसोईयों को दिया गया क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण

 

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
विभागीय निर्देशानुसार बुधवार को एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी में रसोईया सह सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दो बैच में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 90 रसोईयों ने भाग लिया। इस अवसर पर बेगूसराय सदर एमडीएम बीआरपी राजेश कुमार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने रसोईयों को व्यक्तिगत स्वच्छता, किचेन, स्टोर रूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को मैट पर पंक्तिबद्ध बैठा कर भोजन करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन परोसने से पूर्व रसोईया व शिक्षक भोजन को चखें और इसका पंजी संधारित रखें। प्रशिक्षण के दौरान भोजन बनाने के तरीके को भी बताया गया। मौके पर नावकोठी के एमडीएम बीआरपी रुचिता कुमारी समेत संबंधित रसोईया उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button