जनपद बाराबंकी में यातायात पुलिस व महिला थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई-
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु आज दिनांक 28.09.2025 को यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन रोड, पटेल तिराहा, महिला थाना चौराहा, छाया चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।



