जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* फतेहपुर : तहसील फतेहपुर सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ ,पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी रहे मौजूद जिलाधिकारी द्वारा कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया जिलाधिकारी ने अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी समय से इनका निस्तारण होना चाहिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 20 मामलों का मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा करा दिया गया।

विदित हो आज आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित 15 प्रार्थना पत्र आए , पुलिस विभाग से सम्बंधित 16 प्रार्थना पत्र आए ,विकास विभाग से संबंधित 19 प्रार्थना पत्र आए, नगर निकाय से संबंधित 2 प्रार्थना पत्र आए ,खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित 3 प्रार्थना आए विद्युत विभाग से संबंधित 6 प्रार्थना पत्र आए ,चकबंदी विभाग से संबंधित 3 प्रार्थना पत्र आए बाल विकास विभाग से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया वन विभाग से संबंधित 1प्रार्थना पत्र आया जल निगम विभाग से संबंधित 3 प्रार्थना पत्र आए, जिला प्रोवेशन अधिकारी से संबंधित 1 प्रार्थना पत्र आया बैंक से संबंधित एक प्रार्थना पत्र आया , समाज कल्याण विभाग से संबंधित 2 प्रार्थना पत्र आए।

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ अवधेश कुमार , उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत , विद्युत खंड अभियंता फतेहपुर, बी डी ओ फतेहपुर , बी डी ओ निंदुरा , नायब तहसीलदार फतेहपुर अंकिता पाण्डेय, नायब तहसीलदार कुर्सी अभिनव सिंह , सी एच सी अधीक्षक फतेहपुर अवनीश चौधरी तहसील के सभी थाना प्रभारी व तहसील के सभी राजस्व निरीक्षकों सहित जिला व तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button