पंजाब पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन
-मुख्यमंत्री भगवंत मान का मांगा इस्तीफा
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने राज्य में कथित पेपर लीक और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव कहती हैं, ‘विपक्ष निश्चित रूप से चाहता है कि सत्र चले क्योंकि हम चाहते हैं कि चर्चा हो. हमने पहले नीट पर बहस की मांग की थी। लेकिन सरकार तब तैयार नहीं थी। जबरदस्त विरोध.प्रदर्शन हुआय 20 तारीख को छात्रों के साथ मारपीट और हिंसा हुई और यह सब उन्हीं रास्तों पर हुआ जिनका इस्तेमाल हम सभी करते हैं। वहां बैरिकेड लगाए गए। इंटरनेट बंद कर दिया गया, और इस स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है. हम चाहते हैं कि गृह मंत्री सदन में आएं और बताएं कि ऐसा क्यों हुआ। साथ ही, हमारी मांग है कि सरकार सदन में यह घोषणा करे कि वह छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामले वापस लेगी।”
एनडीए मंगलवार को अपनी साप्ताहिक संसदीय बैठक ‘मंगल मिलन आयोजित करेगा। यह बैठक सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है। जब लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जा चुका है और संसद में इस पर चर्चा जारी है।
विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शाम 5 बजे सदन में लौटने की अपील की और कहा कि उस समय पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा कराई जाएगी।
कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सामने आकर बताएं कि बिहार में छात्रों के खिलाफ एके-47 और दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया. कांग्रेस लगातार 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर संसद में चर्चा और सरकार से जवाब की मांग कर रही है।
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने छात्रों पर हो रही कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में छात्रों पर अत्याचार रुक नहीं रहे हैं। डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, जबकि बिहार में छात्रों पर एके-47 का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और बीजेपी सरकार लोगों की आजादी की भावना को दबाने का काम कर रही है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस से अपील करते हुए कहा कि हंगामा करने के बजाय इस बिल पर संसद में खुलकर चर्चा करें। उनका कहना था कि अगर छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण बिल पर भी चर्चा नहीं होगी। तो इससे देश और छात्रों के बीच गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में सभी दलों को मिलकर इस मुद्दे पर बहस करनी चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नीट समेत पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में एक अहम विधेयक ;बिल लेकर आई है। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्रों की चिंता को देखते हुए परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। इसके तहत एक टास्क फोर्स बनाई गई है और ऐसा कानून लाया गया है, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को सख्त और तय समय के भीतर सजा देने का प्रावधान किया गया है।

