शाम्हो में राजद ने तीन परिवार के साथ हुई घटना पर दी श्रद्धांजलि

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। शाम्हो प्रखंड के जगनसैदपुर में बीते दिनों तीन दुर्घटना ने तीन परिवार के हंसी खुशी को छीन ली गई। 13 वर्षीय शिवम कुमार के पिता शंभू यादव के शरीर पर बज्रपात गिरने होने से तो 23 वर्षीया पुष्पा कुमारी, पिता ललन यादव की बेटी और 29 वर्षीय बमबम कुमार की मौत जानवर के हादसे से हो गया। राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानन्द प्रसाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बूटन साह उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट किए और परिवार को इस शोक की घड़ी में भी साथ होने का आश्वासन दिया। एक्सीडेंटल और डूबे हुए व्यक्ति के परिवार को जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने सरकारी मुआवजे को यथाशीघ्र दिलवाने का भरोसा दिलाया तो पुष्पा कुमारी के परिवार से बात करते हुए उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एक योग्य नागरिक को समाज और परिवार का नाम रौशन करने के काबिलियत के इतने निकट आकर उनलोगों के बीच नहीं रही। जन्म मरण, लाभ हानि, यश अपयश तो सभी का होता है। यह अवश्यंभावी भी है। परन्तु कुछ घटना हृदयविदायक होता है। बमबम ने दो अबोध बच्चों की जिम्मेवारी छोड़ा है। शिवम के परिवार का आशा टूटी है और पुष्पा ने एक योग्यता को अपने साथ विलोपित कर दिया है। इसके बाद सभी मृत आत्मा की शांति का प्रस्ताव श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानन्द प्रसाद ने दिया और दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर शाम्हो के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद यादव, सरपंच राजीव कुमार, पत्रकार सुमन और सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button