हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र पर चर्चा
संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे देश के 5 लाख से अधिक विद्यालय*
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर, जनपद बाराबंकी के कंपोजिट विद्यालय किन्तूर में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” का साझा संकल्प लेंगे। इस अवसर पर उमाशंकर, ओंकार अवस्थी, आफरीन बानो, रूपरानी आदि उपस्थित रहे।



