नावकोठी में खेल दिवस पर स्कूल में साइकिल रेस का आयोजन

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
अपग्रेड मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर सहित अन्य स्कूल में खेल दिवस पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन हेडमास्टर संजीत कुमार महतो ने किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाने का निर्देश जारी किया गया था। इस कड़ी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ साइकिल रेस का आयोजन कर समापन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के साथ फिटनेस रखना है। साइकिल रेस स्कूल परिसर में किया गया। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सप्तम कक्षा की पायल कुमारी तथा कक्षा षष्ठम के सौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर सहायक शिक्षक अंकित यादव, राम उदय कुमार, जमील अहमद, शाहिद अंसारी, शांति देवी, संगीता कुमारी, मिथिलेश कुमारी, मुसर्रत खातुन आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button