मांग: 1 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची से 23 मृतकों का नाम हटाए निर्वाचन आयोग

साहेबपुरकमाल भाकपा के अंचल सचिव मनोज कुमार ने निर्वाचन आयुक्त और एसडीओ को दिया आवेदन

 

पूजा सिंह

साहेबपुरकमाल, बेगूसराय संवाददाता। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 प्रक्रिया पर मचे बवाल के बीच साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र संख्या 145, भाग संख्या 107 के 1 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में 23 मृत महिला पुरुषों का नाम अंकित रहने का मामला प्रकाश में आते ही मृत व्यक्तियों का नाम हटाने और दोषियों पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है। साहेबपुरकमाल भाकपा अंचल परिषद के सचिव मनोज कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बलिया को आवेदन देकर कहा है कि पुनरीक्षण की जमीनी सच्चाई यह है कि बीएलओ के द्वारा सत्यापन किए बगैर मृत व्यक्तियों को भी सर्वर पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने भाग संख्या 107 की मुन्नी देवी, क्रांति देवी, महेश्वर तांती, कुंदन महतो, जगतारण देवी, प्रेम कुमार सिंह सहित कुल 23 मृत व्यक्तियों की साक्ष्य सहित सूची उपलब्ध कराते हुए कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण सूची में अगर इनलोगों का नाम प्रकाशित हुआ है तो यह बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने बताया कि जब यह एक बूथ की स्थिति है तो इसी से पूरे बिहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि जिस तरह से 2003 की मतदाता सूची इंटरनेट पर उपलब्ध है, ठीक उसी तरह से 1 अगस्त 2025 की मतदाता सूची को भी डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button