125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर विभाग ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक
अब हर घरेलू उपभोक्ताओं को महीने में मिलेगी 125 यूनिट बिजली निःशुल्क
मिन्टू कुमार झा
मंसूरचक, बेगूसराय। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा सोमवार को मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर-दो में विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा घोषित 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना के तहत आम लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जहां विभागीय कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई गई। बिजली विभाग के जेई हर्ष कुमार मौर्य ने कहा कि अब प्रत्येक उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस योजना से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक बिजली खपत करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन उसके ऊपर की खपत पर सामान्य दर से बिजली बिल का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य गरीब व मध्यवर्गीय परिवार को राहत देना है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अनावश्यक बिजली की खपत से बचें और इस योजना का लाभ उठावें। श




