राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान से डॉ लाल सिंह किरार को किया गया सम्मानित

 

अंबाह – देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान 2025 (भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ) जिसमें भारत भर के 33 जल प्रहरी व्यक्तियों का चयनित किए गए जिन्हें जल संवर्धन संरक्षण व संचयन तथा प्राकृति जल स्त्रोतों को संरक्षित व संरक्षित करने तथा जन भागीदारी के सहयोग से जल इकाई का संवर्धन के लिए अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्तियों को 11 दिसंबर 2025 को न्यू महाराष्ट्र भवन ,के जी मार्ग नई दिल्ली के सभागार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित तथा नमामि गंगे व जल जीवन मिशन के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में जल प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल तथा मुख्य अतिथि स्वामी चिंदानंद सरस्वती वह पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी रहे कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह सेंगर द्वारा किया गया जिसमे मध्य प्रदेश से अंबाह के समाज सेवी व नवांकुर संस्था सक्षम रूरल एंड नेचर डेवलपमेंट फाउंडेशन या सक्षम फाउंडेशन के संयोजक डॉ लाल सिंह किरार को उनके द्वारा क्षेत्र में विगत वर्षों में जल संवर्धन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए राष्ट्रीय जल प्रहरी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया जिसके लिए उनके मित्रो सहयोगियों व समाज सेवी द्वारा शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ लाल सिंह किरार प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। डॉ लाल सिंह किरार साहित्य, समाज, शिक्षा व पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button