कानपुर में गोली से छात्रा की मौत की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी : हत्या की आशंका से जारी गहन जांच

एक युवक से चल रहा था छात्रा का प्रेम प्रसंग जानकारी होने के बाद नाराज थे परिजन

 

मौके से तमंचा – कारतूस भी बरामद

सुनील बाजपेई
कानपुर। इस महानगर में प्रेम प्रसंग के चलते हत्याओं और आत्महत्या का दौर लगातार जारी है ,जिसके क्रम में एक और छात्रा की संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मृत्यु हो गई।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। साथ ही पुलिस ने घर से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
मामले में छात्रा के माना पिता और भाई के बयान में विरोधाभास होने की वजह से घटना की वजह प्रेम प्रसंग से भी जुड़ी मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने घटना को आत्महत्या बताया है। 11वीं की इस छात्रा ने खुद अपने पेट पर फायर झोंका या किसी ने उसे गोली मारी, अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई है।
यह घटना बिधनू के जामू गांव की है। यहां रहने वाले विनय सिंह चंदेल एक वकील के यहां मुंशी हैं। उनकी की बेटी श्रेया (16) की घर के अंदर ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई।
इस बारे में पुलिस ने ग्रामीणों से भी बात की। जिसमें सामने आया कि छात्रा की गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी। उनका लव अफेयर खुलकर सामने आया, तब लड़की के पिता ने लड़के के परिवार पर दबाव बनाया। उनके बीच झगड़ा भी हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद लड़के का परिवार औरैया शिफ्ट हो गया। करीब 4 महीने पहले परिवार फिर गांव लौटा था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया।
गांव के लोगों ने बताया कि अब एक बार फिर लड़का और लड़की मिलने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों से अलग-अलग बातचीत की। जिसमें लड़की की मां ने बताया कि घर के बाहर दुकान में गोली लगी है। पिता का कहना है कि घर के अंदर गोली चली। जबकि भाई बार-बार अपना बयान बदलता रहा। यही वजह है कि पुलिस घटना को संदिग्ध में पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button