पूर्वी दिल्ली भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का असंवैधानिक फरमान,वह कैसे करेंगे जन भावना का सम्मान
भारत पोस्ट ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय वीर दल के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार चौधरी योगेश गुर्जर के समर्थन में चिल्ला गांव बाबा दान सहाय चौक पर एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियो ने भाग लेकर भारतीय वीर दल के उम्मीदवार को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसाना ने पार्टी की विचारधारा एवं घोषणा पत्र को उपस्थित जनसमूह के सामने प्रस्तुत किया।वहीं भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी वोट नीति नहीं, राष्ट्र नीति की विचारधारा से चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार योगेश गुर्जर को जिस तरह से व्यापक जन समर्थन मिल रहा है वह पूर्वी दिल्ली से भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने एक पत्र जारी कर पिछले निगम चुनाव के दौरान उन्हें बेवजह पार्टी से निष्कासित कर दिया। जबकि उस पत्र में यह स्पष्ट लिखा है की पार्टी के बागी उम्मीदवारों को निष्कासित किया जा रहा है,जब मैंने बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव ही नहीं लड़ी तो ऐसे में मेरे निष्कासन का कोई आधार नहीं बनता। अब किन आला नेताओं के प्रभाव- दबाव में यह असंवैधानिक निर्णय लिया गया इसका जवाब हर्ष मल्होत्रा ही दे सकते हैं। इसका स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी आज तक इस यक्ष प्रश्न का जवाब नहीं मिला हैं। जहां पार्टी के समर्पित और निष्ठावा कार्यकर्ताओ की कद्र नहीं है वह जन भावनाओं का कद्र कैसे करेगी? इसलिए मेरी सभी मतदाताओं से गुजारिश है कि वह इस तरह की अवसरवादी पार्टियों के झांसे में न आए और भारतीय वीर दल को अपना पूर्ण समर्थन देकर जनता की सरकार बनाएं।
