सेवा सुरक्षा सहयोग को सार्थक कर रही ईआरवी डायल-112: पुलिस अधीक्षक

जून माह में ईआरवी-456 रही जिलाभर में अव्वल, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

 

  अश्विनी वालिया
जिला पुलिस कुरुक्षेत्र में इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम डायल-112 पर तैनात कर्मचारी डायल-112 सिस्टम को सफल बनाने के लिए दिन रात अपनी डयूटी ईमानदारी व लग्न से कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस में डायल-112 पर तैनात कर्मचारी अपने-अपने एरिया में 24 घंटे डयूटी कर रहे हैं तथा आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय मुसीबत आने पर पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर काल करके पुलिस सहायता मांग सकता है। पुलिस शिकायतकर्ता के पास चंद मिनटों में ही पंहुच जाती है। इसके अतिरिक्त इन वाहनों पर लगे पुलिसकर्मी अपने-अपने एरिया में अपराधिक मामलों पर भी नजर रखे हुए हैं। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के पास 15/20 मिनट में पंहुच रही है परन्तु कईं गाडियों तो मात्र 08/10 मिनट में शिकायतकर्ता के पास पंहुच रही हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जून माह में ईआरवी-456 जिलाभर में अव्वल रही है। ईआरवी-456 ने जून माह में सबसे सफल टीम के रूप में कार्य करते हुए सभी इवेंट पर तय समय में पहुंची है। पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी-456 टीम को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी-456 पर तैनात सहायक उप निरीक्षक रणबीर सिंह, राजबीर सिंह, सिपाही अनिल कुमार, अशोक कुमार, एसपीओ गुरमीत सिंह व जय भगवान को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को अच्छी ड्यूटी के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button