गुरुद्वारा सिंह सभा चांद नगर में सांझ दस्तार कैम्प लगाया गया।
हरप्रीत भट्टी,नई दिल्ली – गुरुद्वारा सिंह सभा चांद नगर में सांझ दस्तार कैम्प मन्ना सिंह सिद्धू एवं उनकी टीम द्वारा लगाया गया होले मुहल्ले के दोरान आयोजित कीर्तन दरबार के अवसर पर यह कैम्प आयोजित किया गया इस दस्तार कैम्प लगाने का लक्ष्य नौजवान सिक्ख बच्चों को सिक्खी सिद्धांतो से जोड़ना है इस प्रयास से बच्चों में में पगड़ी बांधने का रुझान उत्पान करना है ,गुरुद्वारा सिंह सभा चांद नगर के अध्यक्ष हरजीत सिंह एवं जसपाल सिंह चेयरमैन स जस्सा सिंह रामगढ़िया पब्लिक स्कूल चांद नगर ने बताया कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा बख्शी दस्तार सारे संसार में दिखाई दे यही इस कैम्प का लक्ष्य है,इस कैम्प में मुख्य दस्तार कोच मंनदीप सिंह ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ऐसे दस्तार सिखलाई कैंम्प हर पिंड और शहरो मे लगने चहिए ताकि अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके और आज की नौजवान सिक्ख पीढ़ी नशे और पतित पूने से दूर रहें और सिक्खी सिद्धांतो के साथ जुड़ी रहे उन्होंने सरकार से भी मांग रखी की इस प्रकार के दस्तार कैम्प सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर के लगवायें ,इस अवसर पर जगजीत सिंह यूएसए, के साथ, साहिब सिंह , अमरजीत सिंह, जतिंद्र सिंह एवं स्पेशल कोच मंदीप सिंह पातडा़ जिला पटियाला, प्रिंस सिंह अंबाला, गुरलीन सिंह दिल्ली, तरनदीप सिंह दिल्ली ने इस अवसर पर अपनी सेवा निभाई इस अवसर पर दस्तार वितरण कर दस्तार का लंगर भी लगाया गया और निःशुल्क दस्तारे जरुरतमंद लोगों को बांटी गई।



