नावकोठी से तीन स्थानांतरित कर्मियों की विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
प्रखंड मुख्यालय अवस्थित सभागार में स्थानांतरित कर्मियों की विदाई तथा नवपदास्थापित कार्यपालक सहायक का स्वागत समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में स्थानांतरण तथा पदस्थापन शाश्वत नियम है। स्थानांतरित कर्मी गुड्डू कुमार, चंद्र माला कुमारी, रंधीर कुमार वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कार्य संपादन, कर्तव्य निर्वहन आदि में सराहनीय कार्य हुआ है। इनके नवपदास्थापित स्थानों पर भी कार्य गत कार्यस्थल से बेहतर होगा। ऊनके उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्हें पुष्प गुच्छ, डायरी, लेखनी आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर बीपीआरओ निधि प्रिया, प्रखंड नाजिर मो मुर्तजा अंसारी, प्रधान सहायक पिंटू कुमार, प्रियांशु, सुबोध कुमार, सोनू, मीना कुमारी, प्रतिभा, विपिन कुमार झा, सुरेश ठाकुर, अभिमन्यु कुमार, अमरजीत कुमार आदि मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button