टक्कर मार स्कूली बस के पलटने से कानपुर में पिता पुत्र की मौत, कई घायल

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। तेज रफ्तार स्कूली बस के पलटने से पिता पुत्र की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए। इसके पहले उसने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। जिसके बाद यह घटना हुई । पुलिस घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
आज गुरुवार की सुबह यह घटना साढ़-जहानाबाद मार्ग पर हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 40 के करीब स्कूली बच्चों को लेकर एक प्राइवेट बस गोपालपुर स्थित स्कूल आ रही थी। इसी दौरान बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिर गए और बस ने उन्हें कुचल दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गई।
हादसे में बाइक सवार पालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय मुन्ना की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा उनका 25 वर्षीय बेटा राजू व बेटी 20 साल की प्रियंका घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद राजू को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्कूली बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। जबकि, राजू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बताया मौके पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button