फ़िल्म अभिनेत्री एवं लेखिका कुसुम चौहान को मिला प्रतिष्ठित ”लोक प्रहरी सम्मान-2026

 

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली: उत्तराखंड की प्रसिद्ध फिल्म-टीवी अभिनेत्री, वरिष्ठ रंगकर्मी, कवयित्री एवं दो पुस्तकों ‘दिल के कोने में’ और सुनो प्रियतम”की लेखिका कुसुम चौहान को हाल ही ‘लोक प्रहरी सम्मान-2026 मिला है। कुसुम चौहान को यह सम्मान उन्हें उनके सशक्त अभिनय और लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में बिज़नेस उत्तरायणी के तत्वाधान में सेलेब्रटिंग कम्युनिटी पिल्लर्स शृंखला के अंतर्गत आयोजित एक भव्य आयोजन में दिया गया।

इनके अलावा उत्तराखंड के लोक संस्कृति एवं रंगमंच को समर्पित और 7 विभूतियों को भी यह सम्मान दिया गया जिनमे फिल्म निर्देशक सुशीला रावत, वरिष्ठ रंगकर्मी महेन्दर सिंह लटवाल, जगमोहन सिंह बुगाणा, भुवन रावत, भूपाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मी रौतेला महतो, लोकगायिका डॉ.कुसुम भट्ट के नाम शामिल है। कार्यक्रम में मधु भट्ट उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद, वरिष्ठ शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ.सरिता पाठक यजुर्वेदी तथा प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक लक्ष्मी रावत की भी मौजदगी रही।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन एवं आयोजक प्रसिद्ध युवा एंकर नीरज बावरी ने किया। कुसुम चौहान को कला और लेखन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अब तक अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके है जिसमे पिछले ही वर्ष मिला है 9वा ‘डॉ.सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड’ 2025 जो वर्किंग वुमेन को दिया जाता है। इनके अलावा यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड, उत्तराखंड लोक संस्कृति सम्मान, प्रज्ञा आज थिएटर अवार्ड, डिजायर फिल्म फेस्टिवल अवार्ड, संगिनी क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड, अलकनंदा साहित्य सम्मान, ललित मोहन थपलियाल नाटककला सम्मान भी मुख्य रूप से शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button