मालदा (उत्तर बंगाल) में आज सीएम ममता बनर्जी जनसभा को लेकर तैयारियों का अंतिम चरण पूरा

 

अजित प्रसाद (उत्तर बंगाल ): मालदा में कुछ ही समय बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंचने वाली हैं। वे गाजोल कॉलेज मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करते हैं। इसी को केंद्र कर बुधवार सुबह से ही गाजोल कॉलेज मैदान में अंतिम चरण की तैयारियों का माहौल देखा गया।

प्रशासनिक गतिविधियां भी चरम पर हैं। जिला पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी सुबह से ही सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी पुलिस कुत्ते और मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षा को अभेद्य बनाने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर जिला कांग्रेस में उत्साह और उमंग चरम सीमा पर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी नेता- कर्मियों का आना शुरू हो गया है। कुल मिलाकर, ममता बनर्जी की सभा को केंद्र करके गाजोल कॉलेज मैदान में इस समय तैयारियों की व्यस्तता अपनी चरम में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button