यूरिया वितरण के लिए सरकारी समिति पर किसानों की भीड़ किसानो की लंबी कतार प्रशासन ने टोकन से शुरू किया वितरण
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी जनपद में बी-पैक्स-समितियों/सहकारी संस्थाओं एवं निजी बिक्री केन्द्रो से कुल 1241.415 मी0टन यूरिया 12495 कृषकों को वितरण हुआ है। खरीफ सत्र में अब तक कुल 93146 मी0टन यूरिया 482310 कृषकों में वितरित की गयी है। वर्तमान मे जनपद में 6499 मी0टन यूरिया उपलब्ध है।
कल दिनांक 20.08.2025 को जनपद की 45 बी-पैक्स/समितियों-मंजीठा, बंधौली, मुबारकपुर, दनियालपुर, तेजवापुर, हरख, सतरिख, भानमऊ, टिकराउस्मा, लक्षबर, सैहारा, खेवली, सिदवाही, रजौली, सरैया, हसनपुर टांण्डा, वतिया, गुरूसेल, पचघरा, सिरौलीसुर्जनपुर, पलिया, अनवारी, सूरतगंज, बिछलखा पिपरीमोहार, हससौली, केसरई, मधवाजलालपुर, किशुनपुर, कस्बा इचौली, जुलाहटी मोहल्ला, उदईमऊ, थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार पहरूपुर, मियागंज, सादुल्लापुर, छन्दवल, गजपतिपुर, सरायचांदू, बिबियापुर फिरोजाबाद, थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार पाराइब्राहिम, नवाबपुर कोड़री, सुबेहा, सरायपाण्डेय, हुसैनाबाद, बल्लाखेड़ा एवं मवैया मझगवां पर यूरिया का वितरण कृषकों में सम्बन्धित लेखपाल की उपस्थिति में खतौनी, के आधार पर वितरित की जायेगी। कृषकों को उर्वरक प्राप्त करने हेतु अपना आधार एवं खतौनी ले जाना अनिवार्य है।
कृषकों से अपील की गयी कि जनपद में यूरिया के लिए बिल्कुल भी परेशान न हो, लगातार समितियों पर एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर यूरिया आपूर्ति करायी जा रही है। कृषक भाई अपनी जोत एवं आवश्यकता के अनुरूप ही फसल की संस्तुति के अनुसार अपने आधार कार्ड पर उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से ही प्राप्त करें तथा अग्रिम फसल हेतु उर्वरक का क्रय कर अभी से भण्डार न करें। उर्वरक के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत हेतु उर्वरक कन्ट्रोल रूम 9116295764 पर शिकायत दर्ज कराये तथा समितियों पर उर्वरक के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत हेतु कन्ट्रोल रूम नम्बर 9653006799 अपनी शिकायत तत्काल दर्ज करायें।
जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा जनपद के समस्त विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जिनके द्वारा अभी तक एल-1 की मशीनें प्राप्त न की गयी हो, तथा एल-0 की मशीन से उर्वरक की बिक्री की जा रही है, वह दिनांक 20.08.2025 को मेसर्स राधेश्याम पवन कुमार कुरौली के प्रतिष्ठान से एन0एफ0एल0 कम्पनी से तथा मेसर्स कृष्णा खाद भण्डार देवा रोड़, बाराबंकी के प्रतिष्ठान से आर0सी0एफ0 कम्पनी से रिप्लेशमेन्ट कराना सुनिश्चित करें। दिनांक 20.08.2025 के पश्चात पुरानी एल-0 की मशीनें बन्द हो जाये (राजित राम) जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी




