गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: 23 की मौत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

 

अजित प्रसाद /पणजी : उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव स्थित एक नाइटक्लब में पिछली रात गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लगने से कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई।गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक कुमार ने पीटीआई को बताया कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी। उन्होंने पुष्टि की कि “कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं,” और “मृतकों में क्लब के कर्मचारी शामिल हैं।”डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ लोग झुलस गए, जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि उस समय क्लब में मौजूद भारी भीड़ के कारण स्थिति और बिगड़ गई थी। मृतकों में 20 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।हादसे की खबर मिलते ही देर रात मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसे “बेहद दुखद घटना” करार दिया और कहा कि अगर सुरक्षा में कोई लापरवाही पाई गई तो पूरी जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मृतकों में तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं जो छुट्टियां मनाने गोवा आए थे। रात भर बचाव अभियान जारी रहा, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की जान बचाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button