जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्यवाही रोक दिल्ली दंगे में निर्दोष शरजिल और उमर को भी रिहा करे सरकार : शाकिर अली उस्मानी
सुनील बाजपेई
कानपुर। उत्तर प्रदेश का आदर्श लोकदल समाजवादी पार्टी की सरकार में कद्दाबर पूर्व मंत्री रहे आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्व विद्यालय के साथ ही दिल्ली दंगे के आरोपित 6 साल से जेल में बंद शरजिल इमाम व उमर खालिद के पक्ष में मैदान में आ गया है। आदर्श लोकल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष समाज सेवी शाकिर अली अली उस्मानी ने इसके लिए यहां के जिलाधिकारी के माध्यम सेराष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है।
राष्ट्रपति को भेजे गए इस ज्ञापन में हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के मतदाताओं में चुनाव जीतने की हद तक मजबूत पकड़ रखने के साथ ही हर किसी के सुख-दुख में सदैव खड़े होने वाले, जन समस्याओं के खिलाफ शुरू से ही अग्रणी जुझारू तेवरों वाले तेजतर्रार और व्यवहार कुशल आदर्श लोक दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने जौहर विश्वविद्यालय के 38 कमरों को डिमोलिस नहीं किये जाने के साथ ही जेल में बंद दिल्ली दंगे के आरोपी शरजिल इमाम व उमर खालिद को तत्काल रिहा किये जाने, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को दिल्ली दंगे का साजिशकर्ता और मुख्य आरोपी बताते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने, पूरे देश में गौहत्या पर और बीफ के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने ,मस्जिद, मजार, मदरसे व मकबरों को सरकारी जमीन बताकर उस पर चलाए जा रहे बुलडोजर को रोकने, चारागाहों व तालाबों को अवैध कब्ज से मुक्त कराकर पशुओं के चरने व पीने के लिए पानी की व्यवस्था किए जाने ,जाति व धर्म के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर तत्कालअंकुश लगाने आदि की भी मांग की है।
आदर्श लोक दल के यूपी अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में आगे यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी इण्टर व डिग्री कालेज व विश्वविद्यालय नक्शे के अनुरूप नहीं बने हैं। ऐसे में उ०प्र० सरकार के
अधिकारियों द्वारा रामपुर के जिलाधिकारी, रामपुर विकास प्राधिकरण, बरेली मण्डल के मण्डलायुक्त द्वारा जानबूझ कर जो डिमोलिश का फरमान जारी किया हे, उसे तत्काल छात्रों के भविष्य को देखते हुए वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने अभी चेतावनी दी कि अगर उनकी यह सभी मांगेनहीं मानी गई तोउनका संगठन आदर्श लोकदल अपना आंदोलन तब तक जारी रखेगा जबतक उसकी सभी न्यायोचित मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी।


