गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला।*
बंग भूमि' हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण '15 अप्रैल 2026 के बाद जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी।
अजित प्रसाद/ कोलकाता: गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुसपैठ को लेकर चिंतित हैं लेकिन ममता बनर्जी चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं।
कोलकाता में उन्होंने बंगाल जीतने का दावा किया। अमित शाह ने कहा कि 2026 में भाजपा पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। चुनावी तैयारियों पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को दो सीटें मिलीं। 2016 के विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी को 3 विधानसभा सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 18 सीटें मिलीं।बंगाल में 5 साल में 2 से 77 सीट तक पहुंची बीजेपी: अमित शाह ने कहा- बंगाल में हमारी सरकार बनेगी अमित शाह ने कहा, ‘आज से अप्रैल तक बंगाल के लिए यह एक अहम समय है क्योंकि तब राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में TMC सरकार के पिछले 15 सालों में राज्य ने घुसपैठ के कारण डर, भ्रष्टाचार, कुशासन और नागरिकों के बीच चिंता देखी है।’
पश्चिम बंगाल में विकास रुक सा गया है।
मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं।’ ‘बंग भूमि’ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण
अमित शाह ने कहा, ’15 अप्रैल 2026 के बाद जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, तो हम बंगाल की विरासत और संस्कृति को फिर से जिंदा करेंगे। यह ‘बंग भूमि’ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बीजेपी का गठन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जो यहां के एक बड़े नेता थे।’




