कनपुरिया अंदाज में पाक पर बरसे मोदी – दुश्मन कहीं भी हो ,उसे हौंक दिया जायेगा

याद रखिये ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां शुक्रवार को 47,600 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान को सबक के लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के शौर्य को सैल्यूट करते हुए कहा कि दुश्मन जहां भी दिखेगा उसे हौंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका है। बंद नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 47,600 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान को युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। इस धरती से मैं बार-बार हमारी सेना के शौर्य को सैल्यूट करता हूं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था। अभी ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है। भारत ने अपनी लड़ाई के लिए तीन सूत्र स्पष्ट किए हैं- हर आतंकी हमले का जवाब दिया जाएगा, जवाब देने का समय और तरीका सेना तय करेगी।
प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को एक ही नजर से देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में कहा- पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशन्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।
लगभग 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कनपुरिया अंदाज का भी जिक्र किया और कहा कि अगर मैं कनपुरिया अंदाज में कहूं तो-दुश्मन कहीं भी हो, उसे हौंक दिया जाएगा।
इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। भारत की नई डिफेंस सिस्टम ने जिस तरह से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। यह प्रधानमंत्री के 10 साल पहले शुरू किए गए प्रयास का नतीजा है। आपके नेतृत्व पर हमें गर्व है।
सीएम योगी नेयह भी कहा कि देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के दुश्मनों को जिस भाषा में वो समझे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है।
सीएम योगी ने कहा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है।

:कानपुर में शुभम के परिवार से भी मिले मोदी

आज शुक्रवार को कानपुर पहुंचे नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मिलकर पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत-बहुत भावुक हो गया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की। शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीएम परिवार से मिलकर भावुक हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ऐशन्या और शुभम के पिता की आंखों से आंसू निकल आए तो पीएम ने ढांढस बंधाया। कहा-हम आगे भी आपसे मिलते रहेंगे। शुभम के परिवारको नरवल एस डी एम कार से लेकर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
अवगत कराते चले कि पीएम मोदी का यह डेढ़ महीने में दूसरा उत्तर प्रदेश दौरा है। इससे पहले, वे 11 अप्रैल को काशी आए थे। अगर कानपुर की बात करें तो प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी का यह 8वां कानपुर दौरा है।
आज शुक्रवार को 2.15 घंटे तक रहने के दौरान प्रधानमंत्री चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा 47,574 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। यहां उनकी सभा में राज्यपाल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम आदि के लिए 24 कुर्सियां लगाई गई थी। इस बीच कोविद जांच को भीविशेष महत्व दिया गया ।
मोदी को सुनने के लिए लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को पुलिस ने जनसभा स्थल पर जाने नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button