कानपुर में बाइक चलाने की जिद ने ली युवती की जान ,नहर में गिरे पति को लोगों ने बचाया

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। बाइक चलाने की जितने एक युवती की जान ले ली। वह कन्नौज से अपने पति के साथ मोटर साइकिल से लौट रही थी। इसी दौरान उसने पद से मोटरसाइकिल चलाने की जीत की पत्नी उसकी बात मान ली जिसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पद के साथ नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पति को बचा लिया। पत्नी को एक घंटे की खोज के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला और गंभीर हालत में उपचार के लिए बिल्हौर सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह
घटना बिल्हौर के ककवन में हुई। घटना के समय बछना गांव के आसिफ अपनी पत्नी सोनम को ससुराल से लेकर लौट रहा था। सोनम ने बाइक चलाने की इच्छा जताई। पति ने उसकी बात मान ली। इसी दौरान मकनपुर बिषधन मार्ग पर खरपतपुर झाल की तरफ नहर पट्टी पर बाइक बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार बाइक नहर में जा गिरी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम भी मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button