गौतमपुरी में लक्की की हत्या के पीड़ित परिवार से मिले श्री जय भगवान गोयल, दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। गौतमपुरी में लक्की नाम के लड़के की निर्मम हत्या किए जाने को लेकर गौतमपुरी, सीलमपुर के हिन्दुओं में भारी आक्रोश है। जान-बूझकर आए दिन जिहादी प्रवृत्ति के लोग अपने नाबालिग बच्चों द्वारा चुन-चुनकर हिन्दू नाबालिग बच्चों की हत्याएँ करवा रहे हैं। क्षेत्र में भय व आतंक का वातावरण बनाकर जिला उत्तर-पूर्वी को मिनी पाकिस्तान बनाने के षड्यंत्र पर काम कर रहे हैं। परिवार के लोगों से मिलने पहुँचे श्री जय भगवान गोयल (अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना एवं वरिष्ठ नेता, भाजपा) से परिवार ने यह मांग की है कि जिन लोगों ने उनके बच्चों को खुलेआम चाकुओं और छुरियों से निर्मम रूप से मारकर उनकी हत्या की है, उन सबका एनकाउंटर होना चाहिए और उनके परिवारों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।
श्री गोयल ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए उनकी यह मांग केन्द्र व राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है। श्री गोयल ने यह मांग दोहराई कि दिल्ली में भी जिहादी मानसिकता के लोगों पर बुलडोजर वाला यू.पी. मॉडल मजबूती से लागू होना चाहिए।
श्री गोयल ने यह भी कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संगठित अपराध एवं हिंसक घटनाओं में शामिल तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की और कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक की हत्या लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है तथा दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button