नौकरी का झांसा देकर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि 17,400/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया-*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* साइबर सेल जनपद बाराबंकी को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना जिसमें आवेदक जाकिर हुसैन निवासी सौहाई बसौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के बेटे को नौकरी देने के नाम पर 17,400/- रुपये का फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 17,400/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

*पुलिस टीम-*
1- निरीक्षक श्री विनय प्रकाश राय प्रभारी साइबर सेल जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना जनपद बाराबंकी।
3-उ0नि0 श्री इफलाक अहमद ,उ0नि0 श्री सत्येंद्र पांडेय साइबर थाना ।
4-मुख्य आरक्षी नीरज यादव ,मुख्य आरक्षी जितेंद्र साइबर थाना
5-आरक्षी सुधाकर सिंह भदौरिया , आरक्षी राजन यादव साइबर सेल ।
6-आरक्षी अभिषेक चपराणा, आरक्षी मनोज कुमार
7-आरक्षी पंकज सिंह , आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी अंकित कुमार ।
8-म०आरक्षी मोहिनी तिवारी साइबर थाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button