प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन एवं भैया दूज कार्यक्रम का आयोजन !

 

भारत पोस्ट ब्यूरो  कोटपूतली- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर रविवार को दीपावली स्नेह मिलन एवं भैया दूज कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने दीपावली एवं भैया दूज का आध्यात्मिक रहस्य समझाया।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व की वास्तविकता हमारे भीतर मौजूद आत्मा रूपी दीपक को जगाने की है। बीके लक्ष्मी बहन ने कहा दीपराज शिव बाबा स्वयं इस धरती पर अवतरित होकर आत्माओं में आध्यात्मिक गुणों का संचार करते हैं। इन गुणों के विकास से आत्मा सतयुग में जाने के लायक बनती है जहाँ लक्ष्मीनारायण का राज्याभिषेक होता है और घर-घर में घी के दीपक जलाए जाते हैं। इसी याद में हम हर वर्ष दीपावली मनाते हैं।
भैया दूज पर बहनों द्वारा भाइयों को विजय तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने का आशीर्वाद देने की परंपरा का भी महत्व बताया गया। कार्यक्रम में शिव बाबा को भोग अर्पित किया गया इस अवसर पर संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहनें मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button