ब्रह्मसरोवर के दक्षिण तट पर हमारा परिवार कुरुक्षेत्र इकाई ने किया पौधारोपण

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। हमारा परिवार कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा ब्रह्मसरोवर के दक्षिण तट पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
कुरुक्षेत्र संच प्रमुख डा. जय किशन भारद्वाज ने कहा कि हमारा परिवार शुद्ध सात्विक विचारों पर आधारित एक सामाजिक संगठन है। हमारा परिवार संगठन मुख्य रूप से पौधारोपण, धर्म यात्राएं, रक्तदान और जरूरतमंदो को ऊनी वस्त्र दान करने के कार्य करता है, जो 2009 में दिल्ली के पास नूना माजरा से सिर्फ  9 सदस्यों से शुरुआत कर आज उसके देश- विदेश में हजारों कार्यकर्ता हैं। विभिन्न 19 प्रांतों और लगभग सभी 9 देशों में उसकी कार्यकर्ताओं की इकाइयां चल रहीं हैं।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो. अरुण कुमार केशरवानी और प्रो. दलीप कुमार कालरा, डा. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ, डा. जय किशन भारद्वाज, डा. आशीष कुमार अनेजा, डा. सतीश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, पवन कुमार, कुरुक्षेत्र इकाई प्रमुख डा. सतीश कुमार व संरक्षक प्रो सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button