शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा को मिला सेवा का सम्मान – कवि संगम त्रिपाठी
जबलपुर/मथुरा – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में दिनांक 26 व 27 सितंबर 26 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी हिंदी भक्त शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा प्रतापगढ़ को सम्मानित किया गया। शिवशंकर तिवारी ‘सोहगौरा वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी का हिंदी के प्रति प्रेम अवर्णनीय है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि समाज व साहित्य के प्रति उनके समर्पण भाव से राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित रचनाकारों ने ऐसे व्यक्तित्व को पाकर स्वमेव धन्य हो गये। जिस भौतिक सुख सुविधा की दुनिया में एक व्यक्ति अपने समाज, संस्कृति व भाषा के प्रति समर्पित हो उनका सम्मान करना अपने आप में उपलब्धि ही है।
डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी दिल्ली, डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, सीमा शर्मा मेरठ, डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर, अनिल मिश्र कटनी, विनोद मिश्र दतिया, मेघा अग्रवाल नागपूर, अनिल शर्मा समाजसेवी दिल्ली आदि ने बधाई दी है।


