थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा हत्या में वांछित 25 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.05.2025 को थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा 3(5)/103(2) बीएनएस में वांछित 25 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त अजय कुमार वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम मुश्काबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को बाँसा चौराहा,रहरामऊ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा .315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद कर मु0अ0सं0 205/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त अजय कुमार वर्मा उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.05.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अजय कुमार वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम मुश्काबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है



