कुम्हार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आज !

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे मुख्य अतिथि !

 

भारत पोस्ट ब्यूरो    कोटपूतली– कुम्हार समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु राजा दक्ष छात्रावास विकास समिति द्वारा आज रविवार 10 नवंबर को कस्बे के सुंदरपुरा रोड स्थित प्रजापति छात्रावास में प्रातः 10 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत होंगे जबकि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष व राज्य मंत्री प्रहलाद राय टांक और क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समिति के अध्यक्ष बस्तीराम प्रजापत मोरदा व सचिव कमलेश प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ स्नातक व स्नातकोत्तर में 60% से अधिक अंक लाने वाले नीट व आईआईटी में चयनित विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button