प्रागपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार !
भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपूतली-बहरोड़- जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रागपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के पूर्व में दर्ज मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण व पुलिस कार्रवाई—
पुलिस के अनुसार 19 जनवरी 2022 को कस्बा बुचारा में वार्ड नंबर 07 अजीतगढ़, सीकर निवासी लखन पारीक पर जानलेवा हमला किया गया था। लखन पारीक को ग्राम बुचारा में आरोपी ने खान दिखाने के बहाने से बुलाकर पूर्व की रंजिश के चलते जानलेवा मारपीट करते हुए फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस थाना प्रागपुरा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन और वृताधिकारी विराटनगर शिप्रा राजावत के निर्देशन में प्रागपुरा थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने आसूचना तंत्र और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए आरोपी नितेश मीणा पुत्र रामकिशोर मीणा (21वर्ष), निवासी कुशलपुरा, थाना रायसर, जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आगे की करवाई जारी है।



