पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में बांग्लादेश जैसा प्रदर्शन, आंदोलित युवा घुसे संसद भवन में

हिंसा को देखते हुए काठमांडू में लगाया गया कर्फ्यू, दागे गए आंसू गैस के गोले

 

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: बांग्लादेश के बाद अब पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में Gen-Z रिवोल्यूशन के लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।इसके मद्देनजर काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
काठमांडू के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ Gen-Z रिवोल्यूशन शुरू हुआ है।

इस दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुए गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। देश की नई युवा पीढ़ी के द्वारा सरकार के द्वारा सोशल मीडिया बैन किए जाने से लेकर भ्रष्टाचार तक के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।प्रदर्शन कैसे शुरू हुआ: सरकार ने टिकटॉक पर बैन नहीं लगाया गया था, तो लोगों ने इसी प्लेटफॉर्म पर वीडियो डालकर आंदोलन शुरू किया. नेताओं के बच्चों की ऐश और आम लोगों की बेरोजगारी की तुलना की गई. बहुत से वीडियो और #Restore OurInternet जैसे हैशटैग वायरल हुए।
प्रदर्शन में Gen-Z स्कूल यूनिफॉर्म में शामिल हुए, ताकि दिखे कि ये नौजवानों का आंदोलन है। 28 साल से ऊपर के लोगों को प्रदर्शन में आने नहीं दिया गया। इन्होंने सोशल मीडिया चालू करने, भ्रष्टाचार बंद करने, नौकरी और इंटरनेट एक्सेस की डिमांड रखी। 8 सितंबर की सुबह सुबह से हजारों युवा काठमांडू की सड़कों पर आ गए। मैतीघर और बानेश्वर में सुबह से ही बड़ी संख्या में नौजवान जुटने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आजादी चाहिए, बैन हटाओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए. टिकटॉक पर इन प्रदर्शनों के लाइव वीडियो दिखाए जा रहे थे, ताकि पूरी दुनिया देख सके कि नेपाल के युवा क्या मांग रहे हैं। पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन फिर भी प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन को किन नेताओं का समर्थन मिला: काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने कहा कि यह सही आंदोलन है। नेपाल में राजशाही का समर्थन करने वाले नेता दुर्गा परसाई भी प्रदर्शन में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने कहा कि सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगाना तानाशाही है।अब आगे क्या होगा?: सरकार पर प्रतिबंध की समीक्षा करने का दबाव बढ़ रहा है। सरकार प्रदर्शन रोकने के लिए गिरफ्तारी का सहारा ले सकती है। क्योंकि सरकार को डर है कि फिर से 28 मार्च जैसी घटना न हो जाए। 28 मार्च 2025 को नेपाल में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी और और सैकड़ों घायल हुए थे। यह भी कहा जा रहा है कि आंदोलन से नेपाल में बड़ा बदलाव हो सकता है. कुल मिलाकर यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया के लिए नहीं था। नई पीढ़ी आजादी, ईमानदारी और अच्छा भविष्य चाहती है. नेपाल का भविष्य अब सरकार के फैसलों पर टिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button