“पुष्पा टाइगर की माँ है, इस सच के सामने आने से बहुत कुछ बदलने वाला है”: मुकुल हरीश (टाइगर), पुष्पा इम्पॉसिबल, सोनी सब
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल एक भावनात्मक मोड़ लेने जा रहा है, जब टाइगर (मुकुल हरीश) एक ऐसी सच्चाई जानता है, जो पुष्पा (करुणा पांडे) के साथ उसके रिश्ते को पूरी तरह बदल देती है। जैसे‑जैसे उसे टाइगर को यह सच पता चलता है कि पुष्पा उसकी माँ है, वह अपने अतीत और इस बात को लेकर सवालों से घिर जाता है कि क्या पुष्पा को यह सच पहले से पता था। जहाँ टाइगर इस नई हकीकत को समझने की कोशिश कर रहा है, वहीं पुष्पा इस बात को लेकर चिंतित है कि इस खुलासे का उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा।
आगामी एपिसोड्स में, पुष्पा का दूसरा बेटा चिराग (नितिन बाबू) सच्चाई के और करीब पहुँच जाता है। जैसे‑जैसे वह डीएनए टेस्ट की जाँच जारी रखता है, चिराग के हाथ वह रिपोर्ट लग जाती है, जो टाइगर और पुष्पा से जुड़ा सच सामने ला सकती है। लेकिन, रिपोर्ट में क्या लिखा है, यह जानने से पहले ही पुष्पा उसे हासिल कर लेती है और सच्चाई को छिपाए रखने की उम्मीद में उसे जला देती है। अब जब टाइगर सच जान चुका है और चिराग भी उसके खुलासे के करीब पहुँच रहा है, तो पुष्पा खुद को अपने इस राज़ से सुरक्षित रखने के लिए कड़ा संघर्ष करती है।
आगामी ट्रैक के बारे में बात करते हुए, मुकुल हरीश ने साझा किया, “पुष्पा उसकी माँ है, यह सच टाइगर की ज़िंदगी में बहुत कुछ बदलने वाला है। यह उसके मन में कई भावनाएँ और सवाल लेकर आएगा, खासकर इस बात को लेकर कि उससे यह सच्चाई इतने समय तक क्यों छिपाई गई। वह पुष्पा के साथ अपने रिश्ते को भी एक नए नज़रिए से देखना शुरू करेगा। टाइगर और पुष्पा के लिए चीज़ें अब और भी जटिल होने वाली हैं।”
हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें।




