अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

भारत पोस्ट संवाददाता
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ;टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय को कैश फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि सुमित रॉय जांच एजेंसी के समक्ष सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। पुलिस उन्हें सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और जालसाजी से जुड़े मामले में गिरफ्तार करना चाहती थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हर हाल में जांच एजेंसी को सहयोग करने का निर्देश दिया है।
कैश फॉर जॉब मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button