जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी की अद्यक्षता में सम्पन्न*

*कमिशनिंग व ओवरहेड टैंक के कार्यों में तेजी लाने व नियमित जलापूर्ति बढ़ाने के दिए निर्देश*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, 28 अगस्त 2025। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

*कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी*

अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जिले के 1581 राजस्व ग्रामों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि कमिशनिंग, रेगुलर वाटर सप्लाई एवं ओवरहेड टैंक से सम्बन्धित कार्यों में गति लाई जाए।

*प्रतिदिन 05 साइटों के निरीक्षण का निर्देश*

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ए0ई0 व जे0ई0 प्रतिदिन कम से कम 05 साइटों का भ्रमण कर कार्यो को प्रारम्भ कराते हुए कार्यस्थल पर तैनात लेबर संख्या की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि योजनाएं समय पर पूर्ण हो सकें।

*लापरवाह एजेंसियों पर कार्रवाई*

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण एजेंसी मेघा कंस्ट्रक्शन तथा कमीशनिंग में धीमी प्रगति पर बीटीएल एजेंसी को नोटिस करते हुए शासन को पत्र प्रेषित करने के भी दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन,सहायक कलेक्टर/प्रशिक्षु आईएएस श्री तेजस के0,अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) श्री अमित कुमार, वन विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button