कानपुर में सिर कूच कर युवा मजदूर की हत्या, जांच में जुटी सचेंडी पुलिस

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां एक युवा मजदूर की सिर कूच कर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यह घटना सचेंडी के भौतीखेड़ा गांव में हुई, जहां घर के अंदर युवक की सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर जांच करने पहुंची है।
फिलहाल प्राथमिक जांच में यह घटना किसी नजदीकी डोरेमोन जाम दिए जाने की आशंका है। इसी संदेह के आधार पर पुलिस नजदीकियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भौतीखेड़ा गांव में रहने वाले बाल गोविंद (35) का शव उसके कमरे के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि मूल रूप से ग्राम लखना थाना सहार जनपद औरैया जो वर्तमान में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ पिछले करीब एक साल से अपनी ससुराल भौतीखेड़ा थाना सचेंडी कानपुर नगर में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। वह शराब पीने का भी लती था।
फिलहाल घर के बाहर लाश मिलने से संदेह है कि किसी नजदीकी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने परिजनों और गांव वालों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button