श्याम शर्मा ने दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण कर जनसुविधाए बढ़ाने की बात कही।
नई दिल्ली -आज हरी नगर विधानसभा के विधायक श्याम शर्मा ने दिल्ली विधानसभा में शपथ लेने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कर दिये आज दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल हरी नगर में पंडित दीनदयाल जी को
माल्यार्पण कर और श्रद्धांजलि अर्पित कर दीनदयाल हॉस्पिटल का दौरा किया इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं डाक्टरो की टीम उनके साथ मोजूद रही, श्याम शर्मा विधायक ने अस्पताल में भर्ती
मरीजों से मिलकर उनका हाल चाल जाना
दीन दयाल हॉस्पिटल में सुविधाएं कैसे बढ़ाई जाए जिसे लोगों को इलाज कराने में आसानी हो
एवं दूर दूर से लोग आकर अपने इलाज करा सके उसके लिए अस्पताल
यूनियन एवं डाक्टरो के साथ बैठक की एक रिक्त पड़ा चेयरमैन का पद उसी समय क्षेत्र के सीनियर समाजसेवी प्रदीप छिब्बर को चेयरमैन नियुक्त किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील महाशय, सोनू चड्डा, अरूण शर्मा, अमित गाबा, गुलशन अरोड़ा, हेमंत शर्मा,मनोज नागपाल , चेतन अरोडा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। श्याम शर्मा ने कहा कि अब समय समय पर वह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल का दौरा कर के निरीक्षण करते रहेंगे की किसी प्रकार से आम जनता को कोई परेशानी ना हो।



