प्रेरणा वृद्धाश्रम में चैत्र नवरात्र महोत्सव पर बुजुर्गों के लिए होगी विशेष व्यवस्था

नवरात्रों पर प्रतिदिन प्रेरणा संस्था के सदस्य बुजुर्गों संग करेंगे भजनों का गुणगान

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 28 मार्च : अपनों द्वारा ठुकराए एवं घरों से निकाले गए प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय लेने वाले बुजुर्गों के लिए हर बार की तरह चैत्र नवरात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रेरणा के संस्थापक व संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवरात्रों पर निरंतर अखंड ज्योति प्रज्वलित होती है। साथ ही नवरात्र पूजन एवं व्रत इत्यादि की भी व्यवस्था होती है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की नवरात्र पूजा में मस्ती देखते ही बनती है। प्रतिदिन सुबह शाम मां भगवती के भजनों का गुणगान होता है। इन भजनों पर सभी बुजुर्ग एवं प्रेरणा संस्था सदस्य भी मस्ती में झूम उठते हैं। वृद्धाश्रम में नवरात्रों की पूजा अर्चना में विशेष तौर पर शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग भी पहुंचते हैं। इस अवसर पर आशा सिंगला, सुरक्षा अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, सीता देवी, बलविंदर कौर, क्षमा मल्होत्रा, उषा सच्चर, चरणजीत कौर, सरला, शकुंतला, पंकज मेहता, विजय अग्रवाल, चंद्रकांत डी. ठक्कर, बी. श्रीवास्तव इत्यादि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button