मिशन-2025 में 225 सीट: सातों विधानसभा एनडीए को जिताने का लक्ष्य: प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह

लोजपा (रा) की जिला स्तरीय बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाने का निर्णय

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान की अध्यक्षता में जिला प्रधान कार्यालय पोखरिया में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मिशन-2025, 225 सीटों के साथ एनडीए गठबंधन चुनाव जीतकर फिर बिहार में डबल इंजन की मजबूत सरकार बनेगी। जिला प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट के अंतिम पायदान वाले व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए ही बना है। आज 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज देने का काम पद्मभूषण रामविलास पासवान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। बिहार चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक ने कहा कि जिले के सातों विधानसभा की तैयारी करना है। क्योंकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं का सातों विधानसभा पर एनडीए प्रत्याशियों की कैसे जीत हो, इसके लिए समर्पित होकर संगठन से लेकर आम लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार के विकास की चर्चा करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की उपलब्धियों को चर्चा करना ही हम लोग का कर्तव्य है। पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। उन्हीं के बदौलत विधानसभा जीतते हैं। वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ मजबूती से कदम मिलाकर चलने वाले व्यक्ति हैं। प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार ने कहा कि सभी बूथों पर प्रकोष्ठ से एक-एक बूथ कमेटी बनाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संघर्ष करते रहते हैं। जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की 50 साल सरकार थी, तब डा भीमराव अम्बेडकर को कोई सम्मान देने का काम नहीं किया। आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान को लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं। लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। जब देश में प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार आई, तब हमारे नेता लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान श्रम कल्याण मंत्री बने। तब जाकर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया। बैठक में उपाध्यक्ष में जिला प्रधान महासचिव शिव कुमार शर्मा, जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद दास, जिला उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, न्यूटन कुमार, अनिल कछवाहा, संजीत कुमार, दीपक कुमार, कुमारी माला, मोहम्मद नासिर, दिलीप कुमार, कुंदन कुमार, जालंधर राय, अशोक शर्मा, महासचिव मोहन पासवान, संजय पासवान, संतोष झा, चंद्रशेखर आजाद, मनीष पासवान, सुबोध पासवान, राम लखन पासवान, गोपाल सिंह, राजीव सिंह, चंदन सिंह, राजेश कुमार, पंकज शर्मा, मनीष कुमार, रजनीश कुमार, सरवन कुमार, उमेश पासवान, संजय चौधरी, रत्नेश कुमार, रंजन कुमार, अभिषेक भारती, सर्वेंद्र कुमार, राम जपो पासवान, सच्चिदानंद पासवान, निरंजन झा, दिनेश पासवान, शंकर राय, मोहम्मद कासिम, गौरव कुमार सिंह, रंजीत कुमार महतो, पंकज पासवान, जितेंद्र पासवान, उत्तम सिंह, ब्रह्मदेव पासवान, निलिन रंजन सिंह, गोपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button