टाटा पावर-डीडीएल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ‘सोलर एंबेसडर’ पहल लॉन्च की

 

नॉर्थ दिल्ली में लगभग 9 मिलियन की आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर-डीडीएल ने भारत सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आज अपनी महत्वपूर्ण ‘सोलर एंबेसडर पहल’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत, टाटा पावर-डीडीएल ने 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों को सोलर एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया है जो समुदायों के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें रेजीडेंशियल रूफटॉप सोलर सिस्टम के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ इन्हें अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

‘सोलर एंबेसडर पहल’ को आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर टीपीएसडीआई – सेनपीड ग्रीन एनर्जी स्किल सेंटर दिल्ली, रोहिणी में श्री रवि दधीच, विशेष सचिव (विद्युत), दिल्ली सरकार; श्री द्विजदास बसाक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी; सुश्री किरण गुप्ता, प्रमुख – उपभोक्ता अनुभव, वाणिज्य, सरकारी मामले, ईएसी एवं उपभोक्ता मुकदमेबाजी (कंज्यूमर लिटिगेशन); श्री प्रवीण अग्रवाल, प्रमुख – मानव संसाधन, औद्योगिक संबंधी, सुविधा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाएं; श्री राहुल कुमार, प्रमुख – विशेष्ज्ञ उपभोक्ता प्रबंधन एवं सौर; तथा श्री शशांक शर्मा, एचओडी – जी एंड आई, एनबीएस एंड सोलर, टाटा पावर-डीडीएल की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

ये प्रशिक्षित सोलर एंबेसडर ‘स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से सामुदायिक सशक्तिकरण’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सौर ऊर्जा के समर्पित कार्यकर्ताओं के तौर पर काम करेंगे और रूफटॉप सोलर को अपनाने के लाभ के बारे में आम जनता की समझ बढ़ाएंगे।

इन सभी सोलर एंबेसडर को रूफटॉप सोलर टेक्नोलॉजी के बारे में टीपीएसडीआई – सेनपीड ग्रीन एनर्जी स्किल सेंटर दिल्ली, रोहिणी में व्यापक प्रशिक्षण दिलाया गया है। इनका कार्य रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशंस के लाभ के बारे में लोगों को जागरूक बनाना, घर-परिवारों को सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस के बारे में शिक्षित करना तथा सरकारी नीतियों एवं टाटा पावर-डीडीएल के परिचालन इलाके में रहने वाले करीब 1.5 मिलियन उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाना है। प्रत्येक सोलर एंबेसडर को एक खास किस्म की जैकेट दी गई है जो गर्वबोध के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व तथा आधिकारिक पहचान प्रदान करती है।

इस पहल की और जानकारी देते हुए, टाटा पावर-डीडीएल के प्रवक्ता ने कहा, “युवा प्रोफेशनल्स को भविष्य के लिए तैयार ग्रीन एनर्जी स्किल्स से सुसज्जित करना भारत में क्लीन एनर्जी को अपनाने की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। यह सोलर एंबेसडर पहल सस्टेनेबिलिटी के लिए युवा नेतृत्व को तैयार करने की टाटा पावर-डीडीएल की प्रतिबद्धता दर्शाती है और साथ ही, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर को भी बढ़ावा देती है। सुनियोजित ट्रेनिंग तथा जमीनी स्तर पर एंगेजमेंट के माध्यम से, ये एंबेसडर ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव को साकार करेंगे और घर-परिवारों को आत्मविश्वास के साथ सोलर एनर्जी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।”
लॉन्च के मौके पर, श्री रवि दधीच, विशेष सचिव (विद्युत), दिल्ली सरकार ने कहा, “भारत में क्लीन एनर्जी को अपनाने की पहल इस बात का प्रमाण है कि हम कितने प्रभावशाली तरीके से अगली पीढ़ी को सशक्त बना रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से, भारत सरकार ने देशभर में एक करोड़ सौर-ऊर्जा संचालित घरों को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। बेशक, सोलर इंस्टॉलेशंस के लिए उपलब्ध स्थान सीमित हो सकता है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक संभव रूफटॉप और सतह का पर्याप्त इस्तेमाल किया जा सके। टाटा पावर-डीडीएल की सोलर एंबेसडर प्रोग्राम जैसी पहल जमीनी स्तर पर एक्शन को बढ़ावा देने के इरादे से सूचना आधारित एडवोकेट तैयार करते हुए जागरूकता बढ़ाती है।”
टाटा पावर-डीडीएल के सोलर ग्रुप द्वारा संचालित यह कैम्पेन सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने में स्थानीय समुदायों तथा युवा पीढ़ी की भूमिका को बढ़ाने के इरादे से शुरू किया गया है, और भारत के नेशनल क्लीन एनर्जी मिशन में काफी योगदान करेगा।
सोलर एंबेसडर प्रोग्राम वास्तव में, टाटा पावर-डीडीएल के इस भरोसे को और पुख्ता करता है कि समुदाय के नेतृत्व में प्रगति से बड़े पैमाने पर समाज के लिए साझा और दीर्घकालिक आधार पर मूल्य सृजन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button