पन्हास में जलजमाव से महामारी फैलने का खतरा: समीर सिंह चौहान

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। पन्हास मध्य विद्यालय के पास स्थाई रूप से भीषण जलजमाव से परेशान होकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया।
जलजमाव से का स्थाई समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह चौहान ने कहा कि आसपास के 10 गांवों की लाइफ लाइन यह सड़क कई वर्षों से भीषण जलजमाव का दंश झेलने को मजबूर है। गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सड़क पर जमे सड़ते हुए नाले के गंदे पानी की वजह से आसपास के कई लोग बीमार हो रहे हैं। महामारी फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चे नाले के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। भीषण जलजमाव के कारण सड़क भी ध्वस्त हो गई है। जिसके कारण रोज छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद के द्वारा तीन दिनों के अंदर जलजमाव की समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन को ग्रामीणों ने आपसी सहमति के माध्यम से 5 दिनों के लिए स्थगित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button