ड्राइवर को आई नींद की झपकी, बस अनियंत्रित होकर पलटी

-हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारी घायल, मची चीखपुकर

 

जिला लखीमपुर खीरी से कश्मीर जा रही थी बस-बस में अधिकांश मजदूर से शामिल, भट्टे पर जा रही थी सवार

-पुलिस ने हादसे के घायलों को उपचार के लिए कराया सीएचसी हल्दौर भर्ती

बिजनौर,27 मई (ब्यूरो): मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे स्टेट गांव रुस्तमपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 करीब पलट गई। बस में बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिर, अमीर हसन, अमान अहमद समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस व राहगीरों को बमुश्किल बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button