कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिरा, 5 की मौत कई नीचे दबे होने की आशंका

- मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे घटनास्थल पर, राहत बचाव कार्य जारी

 

 

अजित प्रसाद / कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे है। अबतक 5 लोगों की मौत की खबर है। कई और लोग दबे हो सकते है। कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ढह गई, जिसमें वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसके तहत अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. बुधवार दोपहर के समय जब मजदूर वहां रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे के भारी होने के कारण वहां चीख-पुकार मच गई।उन्होंने कहा, ‘घटना के वक्त कुछ लोग साइट पर काम कर रहे थे. हमें आशंका है कि मलबे के नीचे काफी लोग फंसे हो सकते हैं.’कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचाया जा चुका है.

. पुलिस ने बताया कि मौके पर कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. भारतीय सेना के जवान भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं. भारी-भरकम क्रेन और अन्य मशीनरी की मदद से गिरे हुए लोहे के बीम्स और मलबे को हटाया जा रहा है, जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को हटाने के लिए क्रेन और भारी सामान उठाने वाली मशीनरी तैनात की गई थी।आपातकालीन नंबर जारी: इस भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है. आपदा प्रबंधन समूह ने राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं. नागरिक आपातकालीन स्थिति में 1070, 8697981070, और 033-22143526 / 22535185 पर संपर्क कर सकते हैं।अब तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि यह संख्या और बढ़ सकती है. दमकलकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। स्थानीय निवासी भी दमकल कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button